Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : योजनाओं में भुगतान की समीक्षा करते हुए 07 दिनों में पेश करें रिपोर्ट: डीसी

Sahibganj: जिला समाहरणालय में डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में 22 मई को तकनीकी विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने डीएमएफटी मद से विशेष प्रमंडल अंतर्गत संचालित योजना मेकर्स लैब निर्माण कि स्थिति की जानकारी ली गयी. एनआरइपी से संचालित गार्ड वाल निर्माण,डीप बोरिंग की स्थिति व इसके भुगतान की समीक्षा करते हुए 07 दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. विभिन्न बस्तियों में जल मीनारों के निर्माण की स्थिति की जीपीएस लोकेशन के साथ फोटो उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण,सौंदर्यीकरण कार्य,पीसीसी निर्माण, पेवर्स ब्लॉक निर्माण, विभिन्न प्रखंड में मिल्क पार्लर निर्माण की अधतन स्थित की समीक्षा की गई. भवन प्रमंडल से कस्तूरबा विद्यालय का रेनोवेशन कार्य, चारदीवारी निर्माण,फेंसिंग कार्य की प्रगति, शौचालय निर्माण कार्य आदि की समीक्षा करते हुए बचे कार्यो को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. लघु सिंचाई से नाला खुदाई की प्रगति, चेक डैम निर्माण की अद्यतन स्थिति,ग्रामीण कार्य विभाग से संचालित सड़क निर्माण की स्थिति, पूर्ण हो चुके कार्य,प्रगतिशील कार्य,भुगतान आदि पर निर्देश दिया. ज़िला आकांक्षी योजना से मूलभूत संरचना, विशेष प्रमंडल अंतर्गत स्वीकृत योजना, लंबित योजना, पेयजलापूर्ति से संबंधित योजना, स्वास्थ्य व पोषण की योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित योजनाओं का कारण जाना व आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, सीएस डॉ रामदेव पासवान,डीपीओ शिशिर पंडित, सुमन गुप्ता, धीरेंद्र कुमार,कई विभागों के अभियंता व कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=644274&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : पांच दिन पूर्व बरामद शव का हुआ अंतिम संस्कार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही