Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की बैठक

Sahibganj : आगामी 11 फ़रवरी को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न बैंकों के पदाधिकारियों और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सह पैनल अधिवक्ता प्रेम नाथ तिवारी के साथ बैठक की. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि आम नागरिकों को सुलभ व शीघ्रता के साथ न्याय दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन निरंतर किया जा रहा है. इस दौरान अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण के लिए चिह्नित करने के निर्देश दिए गए. साथ ही कानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण करने का भी निर्देश दिया. बैठक का संचालन कर रहे सचिव सह वरीय सिविल जज धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि मुकदमें चिह्नित हो चुके हैं. इसके अलावा विभिन्न विभागों से भी संपर्क किया गया है, जिससे अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित किया जा सके. यह">https://lagatar.in/sahibganj-accused-of-raping-on-the-pretext-of-marriage-arrested/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही