Search

 
 
 

साहिबगंज : परीक्षा में गलत प्रश्न पत्र बाटने का किया विरोध

 
एनएसयूआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
Sahibganj : बरहरवा प्रखंड अंतर्गत बीएसके कॉलेज महाविद्यालय में 17 जुलाई को हुई सेमेस्टर-1, सत्र 22-26 की फाइनल परीक्षा में आईवीएस के बदले दूसरे विषय का प्रश्न दे दिया गया था. इस मुद्दे को लेकर एनएसयूआई कॉलेज इकाई ने प्राचार्य वसंत कुमार गुप्ता ज्ञापन सौंपा है. एनएसयूआई स्टेट चेयरमैन थॉमस रॉबर्ट ने बताया कि एसकेएमयू के सभी कॉलेजों में सेमेस्टर 1 सत्र 2022-26 की परीक्षा हो रही है. जिसमें बीएसके महाविद्यालय में सेम-वन की फाइनल परीक्षा में डिजिटल मार्केटिंग की जगह एडवरटाइजमेंट मैनेजमेंट का प्रश्न प्रपत्र बांटकर परीक्षार्थियों से परीक्षा पूरी कराई गई. कुछ छात्रों ने जब इसका विरोध किया लेकिन परीक्षा निरीक्षक ने कोई संज्ञान नहीं लिया. एनएसयूआई मांग करती है कि परीक्षार्थियों को दूसरे विषय का प्रश्न पत्र देखकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों की जिम्मेदारी तय हो. इस मौके पर सोयेब अख्तर, एमादुर रहमान, जामील अख्तर समेत अन्य कई छात्र मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=704182&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : रैली निकालकर लोगों को टीबी के खात्मे के लिए किया जागरूक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही