Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : स्कूलों में बच्चियों को साबित्री बाई फुले योजना का लाभ दिलाएं- डीसी

Advertisement
Advertisement

बाल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक में दिया निर्देश

Sahibganj : साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में बाल विकास परियोजना के कार्यों की वर्चुअल समीक्षा बैठक की. बैठक में डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता मौजूद रहे. वहीं, जिले के सभी सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. डीसी ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 8 से 12 वर्ष तक की सभी बच्चियों को साबित्री बाई फुले योजना का लाभ मिले इसे सुनिश्चत कराएं. ताकि आगे चलकर वे बेहतर कर सकें. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों का भवन निर्माण, उनमें बिजली कनेक्शन व जमीन उपलब्ध कराने, मुख्यमंत्री कन्यादान सहित अन्य योजनाओं की बिंदुबार समीक्षा की. प्रधानमंत्री वंदना योजना की समीक्षा के क्रम में डीसी ने कहा कि 2 से 16 जनवरी तक योजना में प्रगति के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने संबंधित सीडीपीओ से प्रखंडवार योजना की जानकारी ली. सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि विशेष अभियान के दौरान प्रति आंगनबाड़ी पांच-पांच आवेदन जनरेट करना सुनिश्चित करें ताकि लाभुकों को परियोजना से लाभान्वित किया जा सके. वहीं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा के क्रम में बताया कि योजना के तहत जिले में लक्ष्य के विरुद्ध 74.62 % प्रगति हुई है. विद्यालयों में कितनी बच्चियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा गया है और लाभ दिया जा रहा है, प्रधानाध्यापक इसका प्रमाण पत्र जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं. बताया गया कि 505 ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं जहां अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं है. डीसी ने संबंधित पदाधिकारी को जल्द से जल्द सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली बहाल कराने का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-distribution-of-worshiped-akshat-and-invitation-letter-from-ayodhya-among-the-villagers/">पाकुड़

: ग्रामीणों के बीच अयोध्या से आए पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र का वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही