Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : रक्तदान कर जनसेवा की भावना जगा गए जनसेवक

Sahibganj: अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान 9 वें दिन जनसेवकों ने 17 मई को संजय कुमार पासवान व संजीव कुमार ने रक्तदान कर मिसाल कायम किया है. संघ के सचिव उत्तम कुमार ने जिला पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष बलराम दास से हड़ताल को नैतिक समर्थन देने के लिए ज्ञापन सौंपते हुए आमंत्रित किया. अमृता अनामिका सोरेन ने बताया कि सरकार की सभी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जनसेवकों की अहम भूमिका रहती है. परंतु सरकार हमें प्रोत्साहित के बजाय हतोत्साहित करते जा रही है. इसके बाद भी हमें पूर्ण विश्वास है कि सरकार हमारी जायज 11 सुत्री मांगों को अवश्य पूरा करेगी.  मीडिया प्रभारी कैलाश वर्मा ने कहा कि गुरुवार को विरोध प्रदर्शन करने के लिए जनसेवकों के बीच हड़ताली चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. मौके पर निरूता सोरेन, नर्शीला सोरेन, किर्तीलता मुर्मू, निराकार मिश्रा, मनीष कुमार, बिनोद कुमार, पंकज कुमार सिंह, रूपेश कुमार चौधरी, मनोज कुमार रविदास,  मो शाहजहां अंसारी, प्रदीप हांसदा, राजेश कुमार, सनातन कृष्ण सिन्हा, विशम्भर दास, गिरधारी मंडल, मिथिलेश कुमार सिंह, सौरभ कुमार, मो सादिक अंसारी, विक्रम कुमार मिश्रा, तजामुल हक, नारायण कुमार भगत, संजीव कुमार वर्मा, संजय मरांडी,सुनील कुमार,प्रेमनंदन चौड़े, विनोद कुमार मंडल,अनील कुमार मंडल, देवव्रत कुमार,धीरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=639801&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : डायन प्रथा व बाल विवाह एक अभिशाप : थाना प्रभारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही