Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : हड़ताल के 21वें दिन जनसेवकों ने किया रक्तदान

Sahibganj : ग्रेड पे सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे जनसेवकों ने हड़ताल के 21वें दिन सोमवार 29 मई को रक्तदान किया. जनसेवक संघ के बैनर तले सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन  किया गया. शिविर 31 मई बुधवार तक चलेगा. पहले दिन जनसेवक कैलाश वर्मा, मनीष कुमार, संजीव कुमार वर्मा, सूरज टुडू, मिथिलेश कुमार सिंह व विक्रम कुमार मिश्रा ने रक्तदान किया. जनसेवक संघ के मीडिया प्रभारी-कैलाश वर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से अब भी लोग हिचकिचाते हैं. जबकि रक्तदान से दिल की सेहत में सुधार होता है, वज़न और मोटापा कंट्रोल में रहता है, रेड सेल्स प्रोडक्शन बढ़ता है. कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है. ब्लड डोनेशन से आप किसी जरूरतमंद की जान बचाते हैं, और साथ ही आपकी सेहत को भी कई फायदे होते हैं. मौके पर कोषाध्यक्ष रवि सर्राफ के साथ निरूता सोरेन, अमृता अनामिका सोरेन, मधु कुमारी, प्रेमनंदन चोड़े, पंकज कुमार यादव,  सुनील यादव,  डॉ.सदानंद भारती, अनिल कुमार मंडल, लखीराम टुडू, सेवास्टीयन हांसदा, शम्श आजम,  भगन हांसदा, सहित अन्य जनसेवक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-bjyms-meeting-regarding-assembly-conference/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : विधानसभा सम्मेलन को लेकर भाजयुमो ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही