Search

साहिबगंज : जनसेवकों ने चित्र के माध्यम से बयां किया अपना दर्द

Sahibganj:जनसेवकों की हड़ताल के 10वें दिन सचिव उत्तम कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रवि सर्राफ व मीडिया प्रभारी कैलाश वर्मा के मार्गदर्शन में 18 मई को चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. अपनी संवेदना और दर्द को चित्र के माध्यम से बना सरकार को संदेश दिया. कई तस्वीरें जनसेवकों की एकता को बयान कर रही थी. वक्ताओं ने कहा कि जनसेवकों के किए कार्य से सरकार की छवि निखरी है परंतु  बदले में निलंबन, वेतन कटौती और हड़ताल उपहार में मिली है. भीषण गर्मी में लोग असहाय होकर कार्यालयों से वापस जा रहें हैं. केसीसी, कृषि ऋण माफी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना जैसी कृषि और किसान हित की योजनाएं पूर्णतः ठप पड़ है. समय पर किसानों को बीज उपलब्ध करवाना भी मुश्किल होगा. मौके पर अनील कुमार मंडल, प्रेमनंदन चौड़े, ललित नारायण, कीर्तिलता मुर्मू, पार्वती कुमारी, नरशीला सोरेन, अमृता अनामिका सोरेन, उत्तम भगत, गौतम कुमार, सौरभ कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=640970&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : तेज हवा में उड़ा सोलर प्लेट, जलापूर्ति बाधित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp