Search

 
 
 

साहिबगंज : हड़ताल के 17वें दिन मंत्री आलमगीर आलम से मिले जनसेवक

 
Sahibganj : ग्रेड पे कटौती के खिलाफ़ 11 सूत्री मांगों को लेकर जनसेवकों की हड़ताल गुरुवार 25 मई को 17वें दिन भी ज़ारी रही. इस बीच गुरुवार को जनसेवक संघ के साहिबगंज इकाई के सचिव उत्तम कुमार सिंह की अगुवाई में हड़ताली जनसेवकों का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से उनके आवास पर मिला और मांग पत्र सौंपा. वहीं मंत्री आलमगीर आलम ने पूरे मामले पर विभागीय कृषि मंत्री से बात करने का भरोसा दिया. [caption id="attachment_648324" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JANSEWAK-DHARNA-300x272.jpg"

alt="" width="300" height="272" /> धरना पर बैठे हड़ताली जनसेवक[/caption] दूसरी ओर धरना स्थल पर जनसेवक संघ के राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया प्रभारी कैलाश वर्मा ने कहा कि झारखंड राज्य टीचर फेडरेशन के सभी कर्मचारी भी जनसेवक संवर्ग के साथ आने को तैयार हैं. इस मौके पर अध्यक्ष मसीह मुर्मू, मनीष कुमार महतो, कुमारी मौसमी, अजय कुमार, अब्दुस सलाम, धीरेन्द्र कुमार, सादिक अंसारी, उदय कुमार,  चंदन सरकार,  चंदन मुर्मू, शशी कपूर दूबे, ओमप्रकाश साहा, लखीराम टुडू, मो0 सिकन्दर अली, प्रदीप हांसदा, विजय कुमार मंडल, अजय कुमार, मो. शम्श आजम, मो. शाहजहां अंसारी, तजामुल हक, रवि सर्राफ, विक्रम कुमार मिश्रा, पंकज कुमार मंडल, संजय कुमार पासवान, सुबोध हेम्ब्रम, मनोज रविदास, निराकार मिश्रा, मिथिलेश कुमार सिंह, गौतम कुमार समेत सभी जनसेवक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-fake-tata-salt-and-jasmine-oil-company-busted/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : नकली टाटा नमक व जैस्मिन तेल कंपनी का भंडाफोड़ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही