Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : 11 सूत्री मांगों को लेकर जनसेवकों की हड़ताल 24 दिनों से जारी

Sahibganj : झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर 11 सूत्री मांगो को लेकर जनसेवकों की हड़ताल समाहरणालय के निकट 24 दिनों से जारी है. हड़ताल पर बैठे जनसेवकों का कहना है की उन्हें वेतन सिर्फ एक विभाग का दिया जाता है और काम कई विभागों का लिया जाता है. प्रोमोशन का समय आने पर झारखण्ड सरकार के कृषि विभाग ने षड्यंत्र के तहत ग्रेड पे घटा दिया. जनसेवक अपनी मांगों को लेकर विगत ग्यारह वर्षों से झारखंड सरकार से गुहार लगाते रहे हैं, लेकिन सरकार हमेशा मांगों को नजरअंदाज कर देती है. बाध्य होकर जनसेवकों ने विगत माह के 9 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया. हड़ताल कर रहे जनसेवकों में सुसाना मरांडी, मधु कुमारी, नरसीला सोरेन, निराकार मिश्रा, तजामुल हक, मो. सिकन्दर अली, नारायण भगत, मतला टुडू, विक्रम कुमार मिश्रा, विजय कुमार मंडल,  राकेश कुमार गुप्ता,  पंकज कुमार,  मनीष कुमार महतो, सुनील कुमार, रामभजन मंडल, अंजनी कुमार समेत अन्य शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654145&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : हाईवा-टोटो की टक्कर में तीन सवार घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही