Search

 
 
 

साहिबगंज : जनसेवकों की हड़ताल पांचवें दिन जारी

 
Sahibganj : झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर साहिबगंज जिले के जनसेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 13 मई को पांचवें दिन भी जारी रहा. संघ जिला इकाई के सचिव उत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में जनसेवक समाहरणालय के समीप उपवन में हड़ताल कर रहे हैं. हड़ताल का असर कामकाज पर पड़ा है. संघ के मीडिया प्रभारी कैलाश वर्मा ने कहा कि जनसेवक एक तकनीकी पद है. कार्य शुरू करने से पूर्व जनसेवकों को 6 माह का प्रशिक्षण भी दिया गया. झारखंड में किसी भी तकनीकी पद पर बहाल इंटरमीडिएट पास कर्मियों को 4200 रुपए ग्रेड पे निर्धारित है. फिर जनसेवकों के साथ ये सौतेला व्यावहार क्यों? उन्होंने कहा कि जब तक सरकार 11 सूत्री मांगें नहीं मानती तब तक हड़ताल जारी रखा जाएगा. हड़ताली जनसेवकों में रूपेश कुमार,  मिथिलेश कुमार सिंह, पार्वती कुमारी, निरूता सोरेन, तजामुल हक, डॉ. सदानंद भारती, विश्वम्भर दास,  अंजनी कुमार, शाहजहां अंसारी, नवीन कुमार,  सुनील कुमार यादव, संजीव कुमार वर्मा, विनोद कुमार मंडल,  देवव्रत कुमार,  निर्मल कुमार, सुबोध हेम्ब्रम,  पंकज कुमार यादव,  नारायण भगत, सुनील कुमार,  विजय कुमार मंडल समेत अन्य जनसेवक शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635942&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मुख्यमंत्री 19 मई को बाटेंगे शिक्षकों को नियुक्ति पत्र   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही