Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जनसेवकों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी

Sahibganj: जनसेवकों का राज्यव्यापी हड़ताल 15 मई को सातवें दिन भी जारी है.जिले के 9 प्रखंडों में 103 जनसेवक भी राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर जिला समाहरणालय के सामने हड़ताल पर बैठें हैँ. संघ सचिव उत्तम कुमार सिंह ने बताया कि दुर्भाग्य की बात यह है कि हमलोगों की नियुक्ति ग्रेड-पे 2400 पर हुई थी. हमलोग 11 वर्ष से लगातार इस ग्रेड-पे पर काम कर रहें हैं. अचानक कृषि निर्देशक ने एक पत्र निर्गत कर ग्रेड-पे 2400 रुपए से घटा कर 2000 रुपए कर दिया गया हैँ. हड़ताल के कारण जिले के सभी प्रखंडों में कार्य प्रभावित है व प्रशासन भी चिंतित हैं. सीएम पर पूर्ण भरोसा है कि हमारी सभी मांगें पूरा करेंगे. जब तक मांगे पुरी नहीं होंगी हमलोग हड़ताल पर रहेंगे. वहीं प्रभारी डीपीआरओ चंदन सरकार ने बताया कि पंचायत संबंधित सभी कार्य काफी प्रभावित हो रहा है. आवास योजना के प्रखण्ड नोडल मो शाहजहां अंसारी ने बताया कि योजना का एफटीओ रूक सा गया है. जिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला के कीर्तिलता मुर्मू ने बताया कि अगहनी धान की खेती के पहले होनेवाली मिट्टी जांच नहीं हो पा रही है. मीडिया प्रभारी कैलाश वर्मा ने कहा कि हमें पूर्ण रूप से कृषि संवर्ग में परिणत किया जाए ताकी कृषि कार्य तीव्र गति से हो. सोमवार को सदस्यों ने सांसद विजय हांसदा से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा. मौके पर मसीह मुर्मू, पंकज यादव, विक्रम मिश्रा, शशी कपूर दुबे, रूपेश कुमार, निरुता सोरेन, नरशीला सोरेन, मधु कुमारी, सनोज मंडल, मनोज रविदास आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=637269&action=edit">यह

भी पढ़ें:देवघर : ब्राउन शुगर के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही