Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बरहेट प्रखंड में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान

Sahibganj : साहिबगंज जिला के बरहेट प्रखंड के कदमा गांव में 29 अप्रैल को अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर चार हजार सेफ्टी बालू जब्त किया गया. बालू को कदमा गांव निवासी जैनुल आबेदीन ने भंडारण कर रखा था. इसके अलावा सनमनी गांव के समीप गुमानी नदी में अवैध बालू का उठाव करते हुए नाव समेत मशीन को भी जब्त किया गया. बाबूधन टूडू नदी से बालू का उठाव कर रहा था. बरहेट अंचलाधिकारी सोमनाथ बनर्जी के आवेदन पर बरहेट थाना में जैनुल आबेदीन और बाबूधन टूडू के खिला  मामला दर्ज कराया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि अंचलाधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. छापेमारी अभियान में अपर समाहर्ता विनय मिश्रा, बरहेट प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे.

कोटलापोखर थाना क्षेत्र में छापेमारी

29 अप्रैल को ही कोटालपोखर थाना क्षेत्र के ढाटापाड़ा, फतेहपुर और पीपरजोड़ी इलाके में अलग-अलग टीम ने अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ छापेमारी की. छापेमारी के लिए 10 टीमें गठित की गई थी. टीम में जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार भी शामिल थे. सुबह में सभी अधिकारियों को अलग-अलग प्रखंडों में भेज दिया गया. जिला खनन पदाधिकारी ने खुद कई पत्थर खदानों व एक क्रशर मशीन की जांच की. छापेमारी टीम में जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, बरहरवा बीडीओ सह सीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, सीआई प्रकाश बेसरा, राजस्व कर्मचारी साहेब राम मुर्मू, उधवा सीओ विशाल पाण्डेय, बरहरवा थाना प्रभारी प्रियेश प्रसून, कोटालपोखर थाना प्रभारी सतीश आशीष तिर्की समेत अन्य अधिकारी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622361&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक ने ली सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही