Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बीआरसी भवन में छापा, फर्जी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में एक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Sahibganj :  बोरियो अंचल कार्यालय स्थित बीआरसी भवन में शनिवार देर शाम पदाधिकारियों ने छापेमारी की. पदाधिकारियों ने आधार कार्ड एजेंट जितेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया है. बीडीओ नागेश्वर साव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आधार कार्ड का काम कर रहा एजेंट फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र बनाता है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नागेश्वर साव, अंचलाधिकारी (सीओ) विजय हेमराज खालको, थाना प्रभारी, प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार सिंह और एसआई पंकज वर्मा ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान दो लोगों से पूछताछ की गयी. पूछताछ के बाद बीडीओ नागेश्वर साव के निर्देश पर मोतीपहाड़ी निवासी जितेंद्र साह पर फर्जी तरीके से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही