Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : रैक लोडिंग प्वाइंट पर धू-धू कर जला रेल डिब्बा

Sahibganj : रेलवे स्टेशन से दो सौ मीटर दूर रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित रेलवे रैक लोडिंग के समीप रेलवे की रिजर्व्ड तीन बोगी में से एक बोगी में गुरुवार शाम को अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग पूरे एक रेल डिब्बा में फैल गई. सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर राजेंद्र पासवान सहित अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और दो रेल डिब्बा को वहां खड़े लोगों की मदद से ठेलकर जलती हुई बोगी से अलग किया गया. [caption id="attachment_575053" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/TRAIN-AAG-300x178.jpg"

alt="" width="300" height="178" /> ट्रेन की बोगी से निकलती आग की लपटें और धुएं का गुब्बार[/caption] रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे को आग लगने की सूचना शाम 5:25 में सूचना मिला. अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में दमकल की गाड़ी 5:35 बजे घटनास्थल पर पहुंची. रेलवे के कई विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना को लेकर रेलवे अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. [caption id="attachment_575054" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/TRAIN-DHUAN-300x179.jpg"

alt="" width="300" height="179" /> ट्रेन की बोगी से निकलता
धुएं का गुब्बार[/caption] आग लगने की सूचना पर रेलवे हाईटेंशन तार का लाइन बंद कर दिया गया. जिससे रेलवे परिचालन बाधित रहा. ट्रेन नंबर 05408 जमालपुर रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही. वही 13410 किऊल मालदा इंटरसिटी ट्रेन करमटोला में खड़ी थी. खबर लिखे जाने तक रेलवे परिचालन बाधित था. यह">https://lagatar.in/sahibganj-a-massive-fire-broke-out-in-a-junk-and-sweet-shop/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: कबाड़ और मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही