Search

 
 
 

साहिबगंज : घर में घुस कर रेलकर्मी की गोली मार कर हत्या

 
  Sahibganj : साहिबगंज में घर में घुस कर एक रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना सोमवार  देर रात नगर थाना के सामने नॉर्थ रेलवे कालोनी में घटी, जहां 35 वर्षीय राजकुमार चंदन की अपराधियों ने हत्या कर दी. कल रात करीब 1:30 बजे घर में घुसकर अपराधियों ने उसे गोली मार दी. चंदन रेलवे में आईडब्ल्यू में काम करता था.

पत्नी  ने  नगर थाना जाकर घटना की जानकारी दी

चंदन रात को करीब आठ बजे पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाकर आगे वाले कमरे में सो गया था. गोली चलने की आवाज को सुनकर पत्नी ने उठकर देखा तो चंदन के सर से खून निकल रहा था. चंदन लंबी सांसें ले रहा था. पत्नी ने बाहर निकलकर चारों तरफ आवाज दी. लोगों का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई नहीं जगा और ना ही किसी ने  दरवाजा खोला. उसके बाद पत्नी  ने 50 मीटर की दूरी पर स्थित नगर थाना जाकर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने वहां पहुंच कर शव को कब्जा में ले लिया. आज सुबह शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पत्नी रिंकू देवी ने पुलिस को बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी, उनके दो बेटे हैं. वे लोग बिहार के भागलपुर के बाउसी के रहने वाले हैं. चंदन साहिबगंज में नौकरी करते थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही