Search

 
 
 

साहिबगंज : प्रभातफेरी निकाल कर बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

 

जिला जज ने प्रभातफेरी को दिखाई हरी झंडी   

Sahibganj : बाल विवाह समेत अन्य गैर कानूनी गतिविधियों पर रोकथाम के उद्देश्य से जिला जज मनोज कुमार सिंह ने व्यवहार न्यायालय परिसर से 26 सितंबर को जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया. प्राधिकार से सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि बालिकाओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का कानूनी प्रावधान है. पीड़ितों को न्याय दिलाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर कानूनी मदद देता है. कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम धीरज कुमार, विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीजीएम शैलेंद्र कुमार, एसीजेएम शेखर कुमार, सिविल जज राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम आलोक कुमार सिंह, जेएम सुमित कुमार वर्मा, अरविन्द गोयल, रविन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। प्रभात फेरी में शामिल स्काउट एण्ड गाईड के कैडेटों, विद्यार्थियों व पीएलवी ने लोगों को बाल विवाह, डायन प्रथा, बाल श्रम आदि के खिलाफ जागरुक किया. यह प्रभातफेरी कोर्ट परिसर से निकलकर विकास भवन के रास्ते लौटी. प्रभात फेरी में अन्य अधिवक्ता, पुलिस बल, सिविल कोर्ट के कर्मचारी आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-5-7-october-strike-in-coal-india-will-be-historic-united-front/">यह

भी पढ़ें: बेरमो : कोल इंडिया में 5-7 अक्टूबर की हड़ताल ऐतिहासिक होगी- संयुक्त मोर्चा     [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही