Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जिले के 28 वें डीएसई के तौर पर राजेश कुमार पासवान ने संभाला पदभार

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : जिले के नए जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार पासवान ने 3 अगस्त को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. ज़िला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में ज़िले के 28 वें डीएसई के रूप में उन्होनें अपना योगदान दिया. जहां डीएसई कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया. लापरवाह शिक्षकों पर पैनी नज़र पदभार ग्रहण करते ही डीएसई राजेश कुमार पासवान ने कहा कि ज़िले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर ज़रूरी सार्थक कदम उठाये जाएंगे. अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए उन्होंने कहा कि साहिबगंज जिला को शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के टॉप दस जिलों में स्थापित करना ही उनका एक बड़ा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि अनियमितता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नियमित स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर कड़ी नज़र रखी जाएगी. ज्ञात को कि राजेश कुमार पासवान डीएसई में प्रोन्नति से पहले साहिबगंज में ही जिला क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के पद पर थे. इस मौके पर एडीपीओ आशीष कुमार, हेड क्लर्क मेहरा जी, चन्द्रशेखर झा, जमील अहमद, विजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-barharwa-police-station-confiscated-illegal-sand-laden-truck-fir-registered/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बरहरवा थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रक को किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही