Sahibganj:पटेल चौक स्तिथ जिला कांग्रेस कार्यालय में 21 मई को जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह के नेतृत्व में आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई. सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने मौन धारण रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी दूरसंचार क्रांति के जनक थे. आज घर-घर में कंप्यूटर, लैपटॉप और हर हाथ में मोबाइल उपयोग किया जा रहा है, ये राजीव गांधी के सपनों का देन है. जिन्होंने वोटिंग की उम्र 21 से घटा कर 18 की थी. ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना किया था. पंचायती राज में पंचायतों को अधिक अधिकार दिए. देश की आधुनिकता और दूरदर्शिता के लिए राजीव गांधी को हमेशा याद किया जाएगा. मौके पर अनुकूल मिश्रा, मो कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, रामसिंगार ओझा, उमेश कुमार पांडे, सरफ़राज़ आलम, इखलाक नदीम, आदित्य कुमार, सुल्तान अहमद, अविनाश ओझा, मो रियाज़, सब्दुल अंसारी, मो सादिक, परवेज आलम, मोफिज़ आलम, कमालुद्दीन, अब्दुल हफ़ीज़, नजमुल हक़, विष्णु हरि, मिथुन पासवान, अजफर अली, चंद्रप्रकाश ओझा, आदित्य ओझा, संजय कुमार, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=643320&action=edit">यह
भी पढ़ें:साहिबगंज : एनआरसी के बाद बाहरी घुसपैठियों को भेजा जाएगा वापस : बाबूलाल [wpse_comments_template]
साहिबगंज : राजीव गांधी दूरसंचार क्रांति के जनक थे : बरकतुल्लाह

Leave a Comment