Search

 
 
 

साहिबगंज : सद्भावना दिवस के रूप में मनी राजीव गांधी की जयंती

 
राजीव गांधी को बताया संचार क्रांति का जनक
Sahibganj : जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की 79 वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की. मौके पर जिला अध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजिल दी. मौके पर जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि राजीव गांधी बेहद सरल, भावुक व मिलनसार इंसान थे. उनके निर्णय से आधुनिक व उन्नत भारत के विकास के रास्ते खुलते चले गए. भारत में कंप्यूटर और संचार क्रांति के जनक के रूप में राजीव गांधी को हमेशा याद रखा जाएगा. कार्यक्रम में अनुकूल मिश्रा, मो कलीमुद्दीन, रामसिंगार ओझा, सरफ़राज़ आलम, नित्यानंद गुप्ता, अनिल पांडे, विनोद कुमार वर्मा, मो पिंटू, आदित्य ओझा, चंद्र प्रकाश ओझा, मो मोनू, प्रदीप कुमार, बिलास कुमार चौधरी सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=735109&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज जिले में डेंगू के अब तक 78 मरीज मिले [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही