Search

 
 
 

साहिबगंज : राजमहल मनिकचाक फेरीघाट गंगा में बहा

 

Sahibganj : झारखंड व पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाला राजमहल मनिकचाक फेरीघाट गंगा में तेज कटाव के कारण सोमवार की रात नदी में समा गया. रात लगभग एक बजे अचानक गंगा के कटाव की चपेट में आने से घाट के किनारे बने होटल, चाय-पान दुकान सभी गंगा में बह गए. देर रात होने के कारण दुकान पर कोई व्यक्ति नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि दुकान का सारा समान गंगा की गोद में समा गया. घटनास्थल पर निगरानी करने पहुंची पुलिस की टीम ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. इसके बाद दुकानदार व ग्रामीण कटाव क्षेत्र में पहुंचकर बाकी सामान हटाने में जुट गए. ग्रामीणों ने बताया कि विगत कुछ दिनों से नदी में कटाव नहीं हो रहा था और पानी बढ़ने का अंदेशा भी नहीं था. सब कुछ सामान्य था, फिर अचानक कटाव शुरू हो गया.इससे लोगों में दहशत है। हालांकि बंगाल पुलिस अलर्ट है और लोगों को नुक्सान ना पहुंचे इसके लिए काम कर रही है. गंगा में फिलहाल फेरीसेवी चालू है.

यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-police-officer-inspected-shivanipur-interstate-check-point/">साहिबगंज

: पुलिस अधिकारी ने शिवानीपुर इंटरस्टेट चेकनाका का किया निरीक्षण

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही