Search

 
 
 

राजमहल विधायक ने जीआरपी मंदिर में साफ-सफाई की समेत साहिबगंज की दो खबरें

 
Sahibganj : राजमहल विधायक अनंत ओझा ने आज रविवार को साहिबगंज नगर परिषद स्थित जीआरपी मंदिर में साफ-सफाई की. तीर्थ स्वच्छता अभियान के तहत अनंत ओझा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंदिरों की साफ-सफाई कर रहे हैं. साथ ही  लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं. इस दौरान राजमहल विधायक ने 22 जनवरी को आसपास के मंदिरों में भक्ति जागरण का आयोजन करने की अपील की. साथ ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एलईडी टीवी पर लाइव प्रसारण करने को कहा. उन्होंने जममानस से अपने-अपने घरों पर दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाने की भी अपील की. कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम राम मंदिर का निर्माण होते देख रहे हैं. मौके पर मौजूद रामानंद साह, जय प्रकाश सिन्हा, अनिमेष सिन्हा,बबलू तिवारी,सन्तोष चौधरी,विनोद चौधरी, संजीव ओझा,कौशल किशोर ओझा,महेंद्र पोद्दार,अवधेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर देशभर में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सभी मंदिरों में तीर्थ स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई की जा रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/202a5087-45bf-4dc5-8bc4-1fdeb4a2e246-scaled.jpeg"

alt="" width="2560" height="1440" />

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर निकाला गया फ्लैग मार्च

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/0c88e039-f6b9-47d0-9364-5f8ac397f9ee-scaled.jpeg"

alt="" width="2560" height="1920" />

Sahibganj : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भू-अर्जन पदाधिकारी जयवर्धन कुमार और एसडीपीओ राजेंद्र दुबे के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी. मौके पर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे. बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. इसको लेकर झारखंड सहित देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही