Search

 
 
 

साहिबगंज : राजमहल विधायक अंनत ओझा ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात

 
Sahibganj : राजमहल विधायक अनंत ओझा ने 23 सितंबर को राजधानी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राजमहल विधानसभा क्षेत्र के उधवा में सेना की एक बटालियन स्थापित करने की मांग की. इसे लेकर रक्षा मंत्री ने ज़रूरी प्रक्रिया शुरु करने का आश्वासन दिया. विधायक नंत ओझा ने कहा कि साहेबगंज सदर, राजमहल व उधवा प्रखंड 83.15 किमी गांगीय व मध्य दियारा क्षेत्र में अवस्थित है. जो एक ओर बिहार तो दूसरी और पश्चिम बंगाल के मध्य में अवस्थित है. साथ ही इस क्षेत्र से बांग्लादेश की दूरी महज 30-40 किमी है, जो सामरिक दृष्ट्रिकोण से संवेदनशील हैं. अनंत ओझा ने कहा कि उधवा प्रखंड और इसके सीमावर्ती जिला पाकुड़ में एक समुदाय विशेष की जनसांख्यिकी डेमोग्राफिक में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. साथ ही इस क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ, तस्करी, आपराधिक व देशद्रोही गतिविधियों की घटनाएं प्रकाश में आती रहतीं हैं. यह">https://lagatar.in/sahibganj-ntpc-farakka-presented-a-new-ambulance-to-borio-hospital/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : एनटीपीसी फरक्का ने बोरियो अस्पताल को नई एंबुलेंस भेंट में दी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही