Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : राजमहल में शौच के लिए निकली नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Sahibganj : सोमवार को राजमहल थाना क्षेत्र के खेटोरी पंचायत के जयराम डांगा गांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पीड़िता दसवीं की छात्रा है. जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची रविवार की रात को अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित शौचालय में शौच के लिए जा रही थी, तभी एक युवक ने कपड़े से उसका मुंह बंद कर दिया और नजदीक के एक तालाब के पास ले जाकर दुष्कर्म किया. घटना में युवक के दो अन्य साथियों के शामिल होने की भी बात कही जा रही है. आरोप है कि घटना के दौरान दोनों साथी निगरानी कर रहे थे. गांव की ही एक महिला ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी. जिस के बाद परिजनों ने राजमहल थाना पुलिस को सूचित किया. राजमहल थाना प्रभारी प्रणीत पटेल और एसआई फुलजेसिया टोपनो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरु की. पुलिस एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि महिला पुलिस पदाधिकारी बच्ची से घटना से संबंधित पूछताछ कर मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया में जुटी है. लड़की के पिता के आवेदन पर केस दर्ज़ कर कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/sahibganj-child-hit-by-bike-seriously-injured/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बाइक की चपेट में आया बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही