Search

 
 
 

साहिबगंज : संदेहास्पद स्थिति में दुर्लभ डॉल्फिन की मौत

 
Sahibganj: उधवा प्रखंड राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तरी बेगमगंज काशी टोला घाट उधवा नाला किनारे शुक्रवार शाम मृत अवस्था में एक डॉल्फिन पानी में तैरता मिला. मृत डॉल्फिन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. इधर वन विभाग को सूचना मिलते ही फॉरेस्टर राणा रंजीत, वनरक्षी सुनील कुमार और इंद्रजीत कुमार मौके पर पहुंचे और डॉल्फिन के शव को कब्जे में लिया. डीएफओ मनीष तिवारी ने डॉल्फिन की संदेहास्पद मौत पर दुख प्रकट किया है. इस संबंध में वन विभाग के अधिकारी राणा चौधरी ने बताया कि मृत डाल्फिन को पोस्टमार्टम कराया जाएगा. उन्होंने आशंका जताई कि डाल्फिन कम से कम आठ फीट से कम पानी में नहीं आ सकता है. ऐसी स्थिति में यहां कैसे आया. वहीं सूत्रों को मानें तो नदी में मछली पकड़ने के लिए बिछाई गई जाल में फंसने से डाल्फिन की मौत हुई है. वहीं वनकर्मी मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दोषी के विरुद्ध भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस अधिनियम के तहत गंगा डॉल्फिन का शिकार करना प्रतिबंधित है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-officials-are-not-serious-towards-solving-the-problems/">लातेहार

: समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं अधिकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही