Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जनवरी में माह साहिबगंज सर्किल से 17 करोड़ राजस्व की वसूली

Sahibganj : संथाल परगना प्रमंडल के विद्युत महाप्रबंधक राकेश प्रसाद ने बुधवार को विद्युत सर्किल कार्यालय में साहिबगंज व पाकुड़ जिलों के विद्युत अभियंताओं व कार्यरत एजेंसी प्रतिनिधि के साथ बैठक की. बैठक में राजस्व व परियोजना संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई. विद्युत आपूर्ति अंचल साहिबगंज कार्यालय में विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों ने जीएम राकेश प्रसाद को सभी समस्याओं से अवगत कराया. जीएम सभी बिंदुओं का एक-एक करके हल करते गए. जीएम ने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से 100 यूनिट विद्युत खपत करने वाले विद्युत उपभोक्ता को फ्री विद्युत दिया जाएगा. इस बैठक में दोनों जिलों के अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में कैम्प लगाकर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण का निर्देश दिया. मीडिया से बात करते हुए जीएम राकेश प्रसाद ने कहा कि जनवरी माह में साहिबगंज विद्युत सर्किल को 19 करोड़ के राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें 17 करोड़ रुपए की वसूली हो पाई. बैठक में साहिबगंज विद्युत अधीक्षण अभियंता नत्थन रजक, साहिबगंज तकनीकी कार्यपालक अभियंता कुणाल कुमार, साहिबगंज डिविजन कार्यपालक अभियंता राज कुमार, एमआरटी कार्यपालक अभियंता अलख पुजारी, सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखा पाल मनीष पाठक, क्लर्क श्री दुबे, स्टोर कीपर व अन्य लोग मोजूद थे यह">https://lagatar.in/sahibganj-dc-seized-13-highways-and-trucks-carrying-stone-chips-three-drivers-arrested/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : स्टोन चिप्स लदे 13 हाइवा व ट्रक डीसी ने किया जब्त, तीन ड्राइवर अरेस्ट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही