Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जिले में लक्ष्य से ज्यादा राजस्व की वसूली- उपायुक्त

Sahibganj : समाहरणालय सभागार में 8 जून को उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति और राजस्व संग्रहण समिति की बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले में लक्ष्य से ज्यादा राजस्व की वसूली हुई है. लक्ष्य 3894.244 लाख रुपए वसूली का दिया गया था. वहीं वसूली लक्ष्य से ज्यादा 8559.994 लाख रुपए की हुई. बैठक में उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण, भू लगान, निशुल्क एवं सशुल्क भूमि हस्तांतरण, अवैध जमाबंदी, दाखिल खारिज, भूमि मापी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसानों की भूमि सत्यापन और ई-केवाईसी से संबंधित मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना, नीलाम पत्र 11वीं कृषि गणना समेत भूमि व राजस्व से संबंधित अन्य समीक्षा की. उपायुक्त ने भूमि अधियाचना से संबंधित समीक्षा करते हुए पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश पर की गई कार्रवाई की जानकारी अधिकारियों से ली तथा आवश्यक निर्देश दिए. दाखिल खारिज से संबंधित समीक्षा के क्रम में बताया गया कि सभी प्रखंडों में 25548 म्यूटेशन केस है, जिसमें 23411 केस का निपटारा किया जा चुका है. उपायुक्त ने लंबित म्यूटेशन केस को जल्द से जल्द सुलझाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन-जिन प्रखंडों सह अंचलों में आदिवासी जमीन पर गैर आदिवासी आवास बना रहे हैं उसे चिन्हित कर तुरंत रोक लगाएं. बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई. वरीय पदाधिकारियों से उनके विभागीय समस्याओं से अवगत होकर समाधान का निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल रोशन साह, जिला नजारत उप समाहर्ता अमर प्रसाद, विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी गण, कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंडों के बीडीओ और सीओ उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661264&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : विद्यार्थियों ने जिला कल्याण कार्यालय में ताला जड़ा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही