Search

 
 
 

साहिबगंज : दो साल तक युवती से बनाया संबंध, गर्भवती होने के बाद हुआ फ़रार

 
Sahibganj :  तालझारी प्रखण्ड में शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण व गर्भवती करने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार बड़ा तालबान्ना निवासी 21 वर्षीय युवती ने तालझारी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में युवती ने बताया कि छोटा तालबान्ना निवासी मार्शेल मिंज अक्सर उसके घर आया जाया करता था. इस दौरान उसने शादी का प्रलोभन देकर दो साल तक उसी के घर में शारीरिक संबंध बनाया. जिससे वह गर्भवती हो गई. हर बार शादी की बात को टालता रहा. इसी बीच वह बाहर भाग गया. दो महीने से वो फोन भी नहीं करता. युवती जब उसे फोन करती है तो कॉल काट देता है. युवती का कहना है कि वो अब लगभग 7 महीने की गर्भवती है. इधर तालझारी पुलिस ने पीड़िता के बयान पर थाना कांड संख्या 56/22 भादवि की धारा 493,376 के तहत मार्शेल मिंज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-11-teachers-of-the-district-will-be-rewarded-on-teachers-day/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : शिक्षक दिवस पर जिले के 11 शिक्षकों को किया जाएगा पुरस्कृत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही