Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मध्यस्थता से विवादों का समाधान बहुत ही सरल : जज धर्मेन्द्र कुमार

Sahibganj : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 7 जून को शोभनपुर गंगा प्रसाद पूरब मध्य पंचायत भवन में वरीय सिविल जज धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मध्यस्थता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि  मध्यस्थता से विवादों का समाधान बहुत ही सरल है. इसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ पक्षकारों के बातों को गोपनीय रखते हैं और पक्षकारों की सहमति से ही समाधान ढूंढते हैं, जिससे पक्षकारों का समय, धन तथा व्यक्तिगत संबंधों की रक्षा होती है. मुकदमा पूर्व स्तर के मामलों में भी आवेदन प्राप्त कर मध्यस्थता किया जाता है. मध्यस्थता जागरूकता मन का मिलन कार्यक्रम 14 जुलाई तक चलेगा. कार्यक्रम में कामिनी शर्मा, सुश्री ज्योति कुमारी, अमरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, रतन कुमार, संजय कुमार मिश्रा, सरदार आनंद गोपाल सिंह ने भी अपने विचार रखे। पीएलभी सुनील कुमार, मुकेश कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660396&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : टास्क फोर्स की बैठक में रोग नियंत्रण पर चर्चा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही