Search

 
 
 

साहिबगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को करें बहाल : डीसी

 

डीसी की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय  प्रबंधन समिति की बैठक

Sahibganj : जवाहर नवोदय विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं एवं छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य को लेकर शनिवार को डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की गई. बैठक से पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक तरीके से डीसी का तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर स्वागत किया गया. सर्वप्रथम डीसी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान डीसी ने खेल मैदान के समतलीकरण एवं विकास पर जोर दिया. साथ ही पूरे परिसर में पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण करने का निर्देश दिया. वहीं शिक्षक एवं कर्मचारी आवास की ओर पहुंचकर पथ का निर्माण कराने के निर्देश दिये. विद्यालय की स्वच्छता एवं बेहतर प्रकाश व्यवस्था करवाना, नगर परिषद की सहायता से विद्यालय में कूड़ेदान, सोलर लाइट आदि लगवाने का भी निर्देश दिया. डीसी ने बैठक में जिला अस्पताल के माध्यम से छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. विद्यालय में शैक्षणिक एवं सार्वजनिक वातावरण निर्माण के लिए  डीसी एवं जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने बच्चों को विशेष तौर पर उत्प्रेरित करने का संकल्प लिया. सभी विद्यालयों में 9 एवं 11 के छात्र-छात्राओं को रोबोटिक्स विज्ञान की ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया. इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार हर्ष, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, कार्यपालक अभियंता शिव शंकर प्रसाद, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय डॉ. राज कपूर सिंह, बलदेव रूज उपस्थित रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/16-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : कोहली">https://lagatar.in/narine-and-venkateshs-innings-overshadowed-kohlis-innings-kkr-won-19-balls-earlier/">कोहली

की पारी पर भारी पड़ी नरेन और वेंकटेश की पारी, KKR 19 बॉल पहले ही जीता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही