Search

 
 
 

साहिबगंज : राजस्व कर्मचारी को मारी गोली, रेफर

 
Sahibganj : साहिबगंज के जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के धोबी झरना के समीप मंगलवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने बरहरवा ब्लॉक के राजस्व कर्मचारी सेत मालतो को ग़ोली मार दी. गोली राजस्व कर्मचारी के पीठ में लगी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिका उपचार कर घायल को बेहतर इलाज के हायर सेंटर रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार सेत मालतो अपने घर पहुंचकर दरवाजा खोलने के लिए अपनी पत्नी सलोनी मालतो को आवाज लगाई. इस बीच अचानक पीछे से एक अज्ञात बदमाश ने उनपर गोली चला दी. जिससे सेत मालतो वहीं गिर गए. पत्नी व आसपास के लोगों ने उन्हें बेहोशी की हालात में सदर अस्पताल ले गए. इधर सूचना मिलते ही डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार ने अस्पताल पहुंचकर घायल कर्मचारी का हालचाल जाना. जिरवाबाड़ी ओपी के प्रभारी विक्रम कुमार व एसआई सुनील कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर घायल का फर्द बयान लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : अपराधियों">https://lagatar.in/three-officials-of-ntpc-have-lost-their-lives-so-far/">अपराधियों

के निशाने पर एनटीपीसी के पदाधिकारी, अब तक तीन गंवा चुके हैं जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही