Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

Sahibganj: जिला समाहरणालय में डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में 15 अप्रैल को स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की क्रियान्वयन में समन्वय स्थापित करने के लिए जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक हुई. डीसी ने एमआर कैंपेन के प्रगति की प्रखंडवार समीक्षा की. धीमी प्रगति वाले प्रखंड़ों के संबंधित एमओआईसी व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया. एमडीए से संबंधित 3566 लाभुकों में से 2964 का भुगतान कर दिया गया है. डीसी ने शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश दिया. एचएमआईएस स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली अंतर्गत प्राप्त डेटा के आधार पर 6 से 11 माह तक के बच्चों को लगने वाले पेंटा 1 व पेंटा 3 वैक्सीनेशन की समीक्षा की. कालाजार की धीमी गति को देखते हुए प्रभावित इलाकों में आईआरएस छिड़काव करने की बात कही. ज़िले के 277 गांवों में छिड़काव कार्य कर लिया गया है.मौके पर डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, सीएस डॉ रामदेव पासवान, डीइओ दुर्गानंद झा, डीएसइ, डीपीआरओ सविता सिंह, सभी बीडीओ,एमओ, संतोष कुमार, डॉ मुक्तेश, डीडीएम तौसीफ अहमद, डॉ सती बाबू आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609320&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डालसा ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही