Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: डीसी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक

Sahibganj: जिला समाहरणालय में डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में 24 अप्रैल को कृषि, सहकारिता, पशुपालन,गव्य, भूमि संरक्षण,मत्स्य व उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक की गई. कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए डीसी ने बीज विनिमय व वितरण योजना में हुए 33961 किसानों के निबंधन की जानकारी ली. कृषि पदाधिकारी को अलग-अलग क्वालिटी के धान का बिचड़ा लगाने का निर्देश दिया. कृषि ऋण माफी योजना में जिले के योग्य लाभार्थी किसानों की जानकारी ली. पूर्व में हुए कार्यों की प्रगति को और गति देते हुए सभी योग्य किसानों की सूची जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया. पशुपालन व गव्य विकास की समीक्षा करते हुए चारा की उपलब्धता, मुख्यमंत्री पशुधन योजना,पशुओं में हो रहे टीकाकरण कार्य की जानकारी ली. पदाधिकारी ने बताया कि जिले के 89% पशुओं का टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया है.सहकारिता विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना अंतर्गत हुए भुगतान की जानकारी ली. झारखंड राज्य फसल राहत योजना (रबी) में हो रहे निबंधन की जानकारी ली. जिसमें बताया गया कि अभी तक 42016 किसानों का निबंधन किया जा चुका है. प्रखंड वार बन रहे कोल्ड स्टोरेज में बताया गया कि पतना प्रखंड को छोड़ कर बाकी प्रखंडों में कार्य पूर्ण हो चुका है. मौके पर डीडीसी प्रभात कुमार बर्दियार, डीएओ सुबोध प्रसाद सिंह, डीसीओ राम कुमार, धनिक लाल मंडल, रितेश कुमार यादव, अमितेश रंजन आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=617828&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर मारी गोली, घायल  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही