Search

 
 
 

साहिबगंज : आपदा प्रबंधन की बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा

 
Sahibganj : साहिबगंज के अपर समाहर्ता गौतम भगत की अध्यक्षता में मंगलवार को आपदा प्रबंधन की बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की गई. अपर समाहर्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली. फसलों की क्षति व बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों की रोकथाम पर अधिकारियों के साथ मंत्रणा की. साथ ही राहत कार्य व आपदा प्रबंधन के अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली. एसडीओ ने बताया कि बाढ़ में तेजी से कमी आ रही है. स्थिति में सुधार है. अपर समाहर्ता ने बाढ़ के दौरान ग्रामीणों के बीच वितरण की गई खाद्य समाग्री की विस्तृत जानकारी ली और कहा कि यदि और खाद्य समाग्री की जरूरत हो तो डिमांड प्रतिवेदन जल्द समर्पित करें. अपर समाहर्ता ने कहा कि बाढ़ से जल-जनित बीमारियों का संक्रमण फैलने का खतरा है. पेट की बीमारी, घाव, फोड़ा-फुंसी समेत त्वचा से संबंधित अन्य बीमारियों का खतरा रहता है. ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम को सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में नजर बनाए रखने का निर्देश दिया. बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सदर एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार, राजमहल एसडीओ कपिल कुमार, सभी बीडीओ व सीओ जुड़े थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-criminals-shot-a-person-admitted-to-hospital/">धनबाद

: अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की, जमीन विवाद से जुड़ा है मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही