Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में राइजिंग-11 की शानदार जीत

Sahibganj : ज़िला क्रिकेट संघ की ओर से सिदो-कान्हू स्टेडियम में आयोजित सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में 26 फरवरी को वल्चर्स रेड बनाम राइजिंग-11 के बीच मैच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग-11 की टीम ने 28.4 ओवर में 142 रन बना कर ऑल आउट हो गई. आदित्य ने 33 और श्रवण कुमार ने 30 रनों की पारी खेली. वल्चर्स रेड के गेंदबाज रेहान, सत्यम व वसीम अकरम ने 2-2 विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी वल्चर्स रेड की टीम 17.5 ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. सचिन ने सर्वाधिक 29 रन की पारी खेली. गेंदबाज मोहित कुमार ने 5, अभिषेक व अन्य गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए. राइजिंग-11 की टीम ने 56 रनों से जीत दर्ज की. राइजिंग-11 के खिलाड़ी मोहित कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजीत सिंह ने मोहित कुमार को ट्रॉफी भेंट किया. मौके पर जेएससीए सब कमिटी चेयरमैन चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा, जयप्रकाश सिन्हा, सुधीर राणा, सतीश सिन्हा, सुजीत, पवन राम, ओंकार तिवारी व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=565525&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मुस्लिम टोला में पेयजल संकट का हुआ समाधान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही