Search

 
 
 

साहिबगंज : राजद का 27 वां स्थापना दिवस मनाया गया

 
2024 में भाजपानीत केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकना है : सत्यनारायण
Sahibganj : शहर के कॉलेज रोड स्थित मछुआ सोसाइटी में बुधवार 5 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 27 वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ज़िला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने संविधान में दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी, पिछड़ा व गरीबों के अधिकारों की जानकारी दी. कहा कि अधिकारों की प्राप्ति के लिए सभी को एकजुट होने की ज़रूरत है. केंद्र की भाजपा सरकार लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है. 2024 में अल्पसंख्यों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को एकजुट होकर भाजपानीत केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकना है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सक्रिय राजनीति में अपना अहम रोल निभा रहा है. सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती को लेकर कार्य करें। इस मौके पर मुन्ना यादव,  रामावतार सिंह, तहूर अहमद, पंचानंद साह, मामलोत शेख़, सुरेश मालतो, लक्ष्मीकांत महलदार, सनाउल शेख़, ब्रह्मदेव मंडल, नजरुल शेख, जियाउल शेख, विश्वजीत शर्मा, दिलीप मंडल, वैजनाथ मंडल आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=688286&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : उपायुक्त ने मोतीनाथ धाम में श्रावणी मेला का किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही