Search

 
 
 

साहिबगंज : ठेकेदार की सुस्ती से सड़क निर्माण का कार्य अधूरा

 

ग्रामीणों ने की प्रशासन से सड़क जल्द बनवाने की मांग

Sahibganj : सदर प्रखंड के लालबथानी दियारा क्षेत्र में किसान प्रसाद भाया लालबथानी मखमलपुर तक पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण का कार्य सितंबर 2022 में शुरू हुआ था. कार्य पूर्ण करने की अंतिम तिथि सितंबर 2023 तक थी. लेकिन अब तक सड़क निर्माण कार्य अधूरा है. ग्रामीण के अनुसार सड़क में पड़ने वाले पुल-पुलिया का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है. पीसीसी सड़क अभी से ही टूटनी शुरू हो गयी है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी से ढ़लाई टूटने लगी है. ग्रामीण ठेकेदार से लगातार पुल व पुलिया बनाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन ठेकेदार की सुस्ती से सड़क निर्माण अधूरा है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात का मौसम आने पर पुल का निर्माण संभव नहीं हो पायेगा. बाढ़ से इलाके में पानी भर जाता है. ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं. लालबथानी से साहिबगंज मुख्यालय को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क के अब तक नहीं बनने से लोगों को कई समास्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि ठेकेदार बिल निकाल कर भागने के चक्कर में पड़े हैं. ग्रामीण मो. मेजारुल, मुख्तार अहमद, प्रमोद पासवान, वार्ड सदस्य दुर्गा देवी, वार्ड सदस्य अब्दुर रहीम सहित अन्य ने विभाग व जिला प्रशासन से सड़क निर्माण पूर्ण कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : पंकरी">https://lagatar.in/the-report-which-was-accepted-in-the-assembly-was-rejected-by-the-principal-chief-conservator-of-forests/">पंकरी

बरवाडीह में अवैध खनन मामला : जिस रिर्पोट को विधानसभा में स्वीकारा, उसे प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने नकारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही