Search

 
 
 

साहिबगंज : शहीद कुलदीप उरांव के नाम पर होगा सड़क

 
Sahibganj : साहिबगंज (Sahibganj)- शौर्य चक्र से सम्मानित साहिबगंज के सपूत शहीद कुलदीप उरांव की दूसरी पुण्यतिथि जिले में मनाई गई. इस अवसर पर डीसी रामनिवास यादव एवं एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने जैप-9 परिसर स्थित शहीद के समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए कुलदीप उरांव 2 जुलाई 2020 को वीरगति को प्राप्त हुए थे. पुण्यतिथि के मौके पर डीसी ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की तथा उनके पिता घनश्याम उरांव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर डीसी ने कहा कि शहीद की वीरता, साहस और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा. समाहरणालय के समीप सड़क का नाम शहीद कुलदीप उरांव पथ रखा जाएगा. इसके लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है. इसके अलावा समाहरणालय के समीप बने पार्क का नामकरण भी शहीद के नाम पर किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=347079&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : लंबित मामले जल्द निपटाएं थाना प्रभारी- एसडीपीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही