Search

 
 
 

साहिबगंज : बोरियो में पति- पत्नी का सड़ा-गला शव बरामद

 
पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम को भेजा
Sahibganj : बोरियो थाना अन्तर्गत जेटकी पंचायत से 26 अगस्त को पति-पत्नी का सड़ा गला शव बरामद किया गया. जेटकी पंचायत की कुष्टांड़ गांव निवासी बंगरू पहाड़िया उम्र लगभग 60 वर्ष व रामी पहाड़िया उम्र लगभग 56 वर्ष अपने घर में मृत पाए गए. गांव वाले ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन से घर के बाहर नहीं देखा गया था. आज सुबह जब गांव वाले को घर से दुर्गंध आने लगी तो बंगरू पहाड़िया की बेटी को खबर दी गई. बेटी ने जब घर आकर दरवाजा खोला तो देखा कि उसके माता-पिता मृत पड़े हैं और मृत शरीर में कीड़े लगे हैं. बंगरु पहाड़िया के बेटी ने बोरियो थाना में आकर माता-पिता का मृत होने की खबर दी. थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने जेटकी पंचायत के कुष्टांड़ गांव जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया. बताया गया कि बंगरु पहाड़िया के दो बेटी है. दोनों बेटी की शादी हो गई है. मृतक के शरीर पर कोई भी दाग वगैरह नहीं पाया गया है जिससे कि यह पता लगाया जा सके कि उसकी हत्या हुई है. पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा मृतक पति-पत्नी की हत्या हुई है या स्वाभाविक मृत्यु से हुई है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-dahu-yadavs-brother-sunil-yadav-arrested-in-mining-scam/">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : खनन घोटाले में दाहू यादव का भाई सुनील यादव गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही