Search

 
 
 

साहिबगंज : ट्रेन से अवैध शराब बिहार ले जा रहे दो तस्करों को आरपीएफ ने दबोचा, 315 बोतल शराब जब्त

 
Sahibganj : मालदा डिवीजन के बरहरवा रेलवे स्टेशन में आरपीएफ ने गुरुवार की रात्रि 8:15 बजे 13413 यूपी मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस में छापेमारी कर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को दबोच लिया. बेर की बोरी में छिपाकर रखे अवैध शराब को आरपीएफ ने जब्त कर लिया. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि 13413 यूपी मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस में छिपाकर अवैध शराब बिहार ले जायी जा रही है. सूचना मिलते ही टीम गठित कर मालदा आरपीएफ , सीआईबी, फरक्का आरपीएफ, बरहरवा आरपीएफ ने मिलकर उक्त ट्रेन में सर्च अभियान शुरू किया. इसी दौरान बेर फल के भरी बोरी से अवैध शराब की 315 बोतल को आरपीएफ ने जब्त किया. साथ ही आरपीएफ ने बरहरवा स्टेशन पर ट्रेन रूकने ही दो तस्करों को दबोच लिया. शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/the-cost-of-death-of-a-birhor-girl-is-rs-40-thousand/">एक

बिरहोर बच्ची की मौत की कीमत 40 हजार रुपये 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही