Search

 
 
 

साहिबगंज : आरपीएफ ने 4 पहाड़िया बच्चों को कराया मुक्त, दो बाल तस्कर गिरफ्तार

 
Sahibganj : आरपीएफ व सीआईबी की टीम ने गुरुवार को बड़हरवा रेलवे स्टेशन से दो बाल तस्करों को गिरफ्तार करते हुए पहाड़िया समुदाय के चार बच्चों को मुक्त कराया. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाल तस्कर कुछ बच्चों को मजदूरी कराने के लिए बरहरवा स्टेशन से से बाहर ले जाने वाले हैं. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ व सीआईबी की टीम ने बड़हरवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर छापेमारी कर पाकुड़ एंड पर घूम रहे चार बच्चों को पकड़ा. पूछताछ में बच्चों ने बताया कि बरहेट निवासी बरनावास पहाड़िया व बसु पहाड़िया उन्हें मजदूरी के लिए फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली ले जा रहे हैं. बच्चों की निशानदेही पर आरपीएफ दोनों बाल तस्करों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना पुलिस को सौंप दिया. पकड़े गए बच्चों में रोहित पहाड़िया, सिमोन पहाड़िया व अमित पहाड़िया (तीनों चिहर पहाड़ के रहने वाले) तथा कमरडीहा निवासी बरुआ मरांडी शमिल हैं. बच्चों की उम्र 14 से 16 वर्ष के आसपास है. आरपीएफ ने चारों बच्चों को साहिबगंज के बाल संरक्षण संस्थान मंथन को सौंप दिया. छापेमारी टीम में आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार, एसआई विश्वनाथ टुडू, हेड कांस्टेबल नील कमल बरूई, कांस्टेबल अनिल कुमार साह, सीआईबी इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह व उनकी टीम शामिल थी. यह भी पढ़ें : कल">https://lagatar.in/conference-of-women-police-officers-will-start-from-tomorrow-six-main-issues-will-be-discussed/">कल

से शुरू होगा महिला पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन, छह मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही