Search

 
 
 

साहिबगंज : वाहन जांच में बोलोरो से 1.20 लाख रुपए जब्त

 
Sahibganj : साहिबगंज जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. बरहेट प्रखंड के पाडेरबाथान चेकनाका पर शनिवार को जांच के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन वाहन से 1.20 लाख रुपए बरामद किए गए. चेकनाका पर तैनात मजिस्ट्रेट अमानुल्लाह अंसारी ने बताया कि वाहन पर सवार गोड्डा निवासी युवक गौतम कुमार मंडल के पास से रुपए बरामद किए गए. पूछताछ में उसने बताया कि वह व्यवसाय में खरीदारी के लिए रुपए लेकर बरहेट आ रहा था. लेकिन उसने रुपयों से संबंधित उचित कागजात नहीं प्रस्तुत कर सका. मजिस्ट्रेट ने बताया कि जब्त राशि जिला प्रशासन को सौंप दी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही