Search

 
 
 

साहिबगंज : पिछली बार के कम मतदान वाले क्षेत्रों में चलाएं जागरूकता अभियान- डीसी

 

स्वीप कोषांग की समीक्षा बैठक में निर्देश

Sahibganj : साहिबगंज के डीसी हेमंत सती ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में गुरुवार को स्वीप कोषांग के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने बैठक में संबंधित अधिकारियों को पिछले चुनाव में जिन क्षेत्रों में कम मतदान हुआ था, वहां विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. कहा कि इनोवेटिव कार्ययोजना बनाकर आमजनों को मताधिकार के महत्व को बताएं. पिछले चुनाव में जिले के 18 बूथों पर 50% से कम मतदान हुआ था. ऐसे बूथों के क्षेत्र में जेएसएलपीएस, एनएसएस, एनसीसी, आपदा मित्र आदि के सहयोग से लोगों को जागरूक करें. उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव में जिन 238 बूथों पर 50 से 60% तक वोट पड़े थे, वहां की आंगनबाड़ी सेविका, जो बीएलओ  के रूप में कार्य कर रही हैं, वह लोगों का प्रेरित कर मतदान प्रतिशत 75 तक पहुंने की कोशिश करें. जिन बूथों पर 75% से अधिक मतदान होगा, वहां की तीन आंगनबाड़ी सेविका बीएलओ को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: 20 हजार, 15 हजार व 10 हजार रुपए दिए जाएंगे. डीडीसी सतीश चंद्रा ने डीसी को स्वीप कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू,  समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, नगर प्रशासक सोमा खंडैत, जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन आशीष कुमार यादव सहित स्वीप कोषांग के कर्मी उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : लोस">https://lagatar.in/los-elections-nomination-for-fourth-phase-from-today-process-starts-in-jharkhand-bihar-also/">लोस

चुनाव : चौथे चरण के लिए आज से नामांकन, झारखंड-बिहार में भी प्रक्रिया शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही