Search

 
 
 

साहिबगंज : ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने किया सड़क का शिलान्यास

 
Sahibganj : ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने 9 सितंबर को बरहड़वा प्रखंड के मिर्जापुर में 444.48 लाख की लागत से प्रस्तावित तीन सड़को का शिलान्यास किया. पीडब्ल्यूडी से मिर्जापुर तक करीब 2.22 किलोमीटर की सड़क निर्माण कार्य 90.858 लाख रुपये से कराया जाएगा. मिर्जापुर से पिपरा तक करीब 3.80 किलोमीटर तक 149.217 लाख की लागत से सड़क का निर्माण होना है. वहीं बिंदुपाड़ा चौक से कांकजोल बाईपास होते हुए गुमानी रेलवे पुल तक 5.68 किमी सड़क की लागत राशि 204.41 लाख रुपए है. तीनों सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से किया जाएगा. इन सड़कों के निर्माण से बरारी, नीमशहर, शिकारपुर, मिर्जापुर, टिल्लाह, शुकवासिनी, चमराचक,  बड़तल्ला, साहेबडांगा, गणेशपुर, पिपरा सहित अन्य गांवों के लोग लाभान्वित होंगे. लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री आलमगीर लम ने कहा कि क्षेत्र की कोई भी सड़क कच्ची व जर्जर नही रहेंगी. सभी सड़कों का निर्माण कर लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होनें कहा कि बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र के लोगों को छह माह के अंदर बेहतर बिजली मिलेगी. अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होनें कहा कि साहिबगंज और पाकुड़ जिला में विद्युत ग्रिड का निर्माण कराया गया. बरहड़वा प्रखंड के पथरिया में विद्युत सबस्टेशन का निर्माण कराया और वर्तमान में ग्रामसीर में विद्युत सबस्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है. इसके साथ ही गोड्डा में अडानी के पावर प्लांट से पाकुड़ और साहिबगंज को बिजली देने का प्रयास चल रहा है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-on-the-complaint-of-the-villagers-the-bdo-investigated-the-pds-shop/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ ने की पीडीएस दुकान की जांच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही