Search

 
 
 

साहिबगंज : प्रधानमंत्री मातृत्व योजना की धज्जियां उड़ा रहा सदर अस्पताल

 
Sahebganj : साहिबगंज (Sahebganj)- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना की धज्जियां सदर अस्पताल में उड़ाया जा रहा है. गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरहवाही बरती जा रही है. सदर अस्पताल में 3 महिला चिकित्सकों की तैनाती है. बावजूद इसके गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच आयुष डॉक्टर करते हैं. अस्पताल के ओपीडी में भी आयुष डॉक्टरों से सेवा ली जाती है. नियम के तहत आयुष डॉक्टर सिर्फ आयुष पद्धति से मरीजों का इलाज करेंगे. इसके अलावा सदर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के साथ और भी लापरवाही बरती जा रही है. जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड नहीं किया जाता. हाल में 98 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया, लेकिन किसी महिला का अल्ट्रासाउंड नहीं किया गया. राजमहल अनुमंडल अस्पताल की स्थिति भी सदर अस्पताल की तरह है. यहां भी 40  गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया, लेकिन किसी भी महिला का अल्ट्रासाउंड नहीं किया गया. जबकि दोनों अस्पतालों में 15 लाख की लागत से यूएसजी अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी मशीन जिला प्रशासन ने लगवाया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=353171&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मिर्जाचौकी-फरक्का सड़क का शिलान्यास पीएम मोदी 12 जुलाई को ऑनलाइन करेंगे- विधायक [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही