Search

 
 
 

साहिबगंज  : सदर एसडीपीओ ने अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक की सहित तीन खबरें

 
 Sahibganj :  सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने आज रविवार को अनुमंडलीय कार्यालय स्थित अपने कक्ष में अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक की.  एसडीपीओ ने थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपराध नियंत्रण के लिए पूरी सजगता बरतें. उन्होंने अपराधियों की लिस्ट बना कर उन्हें गिरफ्तार करने, नशा उत्पादों पर रोक लगाने, बाइक चोरी व घरों में हो रही चोरी पर रोक लगाने की बात कही.  एसडीपीओ ने रात्रि गश्ती पर विशेष फ़ोकस करने, गश्ती के दौरान संदिग्ध लोगों की जांच करने, चौक, चौराहों व सन्नाटों में बेवजह खड़े लोगों से पूछताछ करने के आदेश दिया. उन्होंने हर गली मोहल्लों में पेट्रोलिंग करने, लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन करने, लाल वारंटियों को गिरफ्तार करने को कहा.  इ इस क्रम में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, अवैध लॉटरी, जुआ के अड्डे व गांजे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने का निर्देश दिया.  मौके पर नगर थाना इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय, मुफ़स्सिल थाना प्रभारी शशि सिंह, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रोहित कुमार, बोरियो थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

................................................................................

तालझारी थाना की पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/sahibganj-222.gif"

alt="" width="600" height="400" /> तालझार प्रखंड में साहिबगंज पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देशानुसा लोकसभा चुनाव को देखते हुए आज तालझारी थाना पुलिस ने नवनिर्मित मिशन स्कूल बिल्डिंग के समीप एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. इसके तहत रास्ते से गुजर रही मोटरसाइकिल, चार चक्का वाहन, ऑटो आदि को पुलिस द्वारा रोका गया. डिक्की की तलाशी ली गयी वाहनों के कागजात की जांच की गयी. वाहन चेकिंग अभियान में एसआई कन्हैया प्रसाद साह  एएसआई मनसा हजाम शामिल थे.

................................................................................

  तालाब में एक गाय फंस गयी थी, सुरक्षित बाहर  निकाली गयी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/sahb-333.gif"

alt="" width="600" height="400" /> तालझारी थाना क्षेत्र में राजमहल प्रखंड क्षेत्र के बेलदारचक पूर्वी टोला स्थित तालाब में एक गाय फंस गयी थी. यह गांव तालझारी रेलवे स्टेशन के समीप है. तालाब में दलदलनुमा कीचड़ भरा हुआ था.  एक   ग्रामीण मोहम्मद मोइन की नजर छटपटाती गाय पर पड़ी.  उसने तुरंत हो हल्ला कर गांव वालों को बुलाया. वह तालाब में उतरकर फंसी हुए गाय को निकालने की कोशिश करने लगा.  तब तक  अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंच गये और  गाय को बाहर निकल कर उसकी जान बचाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही