Search

 
 
 

साहिबगंज सदर के नए एसडीओ ओमकारनाथ व डीएसओ जेके मिश्रा ने पदभार संभाला

 
Sahibganj : साहिबगंज सदर अनुमंडल के नए एसडीओ ओमकारनाथ स्वर्णकार ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान एसडीओ रवि जैन ने उन्हें चार्ज सौंपा. पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीओ ओमकारनाथ स्वर्णकार ने कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराना और विधि-व्यवस्था का संधारण उनकी प्राथमिकता होगी. अनुमंडल कार्यालया के कर्मचारियों ने नए एसडीओ का स्वागत बुके देकर किया. इस बीच एक अन्य समाचार के अनुसार साहिबगंज के नए जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) के पद पर जेके मिश्रा ने शनिवार को योगदान दिया. उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित आपूर्ति कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने कार्यभार संभाला. इससे पहले वह सरायकिला में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे. जेके मिश्रा बोरियो के अंचलाधिकारी के रूप में भी काम कर चुके हैं. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-people-of-the-house-were-locked-in-the-room-and-looted-cctv-dvr-also-taken-away-2-news-including/">साहिबगंज

: घर के लोगों को कमरे में बंदकर लूटपाट, सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए समेत 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही