Search

 
 
 

साहिबगंज : संतोष मोदी हत्याकांड का आरोपी 17 दिन बाद गिरफ्तार

 
3 देसी कट्टा, 8 ज़िंदा कारतूस व मोबाइल बरामद
Sahibganj : कृषि विभाग के चौकीदार संतोष मोदी की हत्या मामले में पुलिस ने 17 दिनों बाद एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामार कर एक अपराधी को 3 देसी कट्टा, 8 ज़िंदा कारतूस व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि पुलिस कृषि विभागकर्मी संतोष मोदी की हत्या मामले में जिरवाबाड़ी ओपी कांड संख्या 136/23 दर्ज कर लगातार जांच में जुटी थी. इस बीच 1 जुलाई को ओपी प्रभारी के नेतृत्व में गठित एक टीम ने चानन से विक्रम दास (24) को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के क्रम में विक्रम के पास से 3 अवैध देसी कट्टा, 8 जिंदा कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया गया है. विक्रम दास ने अपने 4 सहयोगियों के साथ मिलकर चौकीदार संतोष मोदी की हत्या करने की बात स्वीकारी है. एसपी ने कहा कि विक्रम दास का आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस को जिरवाबाड़ी ओपी कांड संख्या 55/22 व 61/23 में भी उसकी तलाश थी. वारदात में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. संवाददाता सम्मेलन में एसपी के साथ एसडीपीओ राजेंद्र दुबे, इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, एएसआई प्रणीत पटेल, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, एएसआई सोनी आदि पुलिस अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=684667&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हूल दिवस पर संथाल हूल के महानायकों को किया याद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही