Search

 
 
 

साहिबगंज : ईडी की कार्रवाई के ख़िलाफ़ कांग्रेस नेताओं का सत्याग्रह

 
Sahibganj : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लगातार ईडी की पूछताछ की कार्रवाई के ख़िलाफ़ जिला कांग्रेस कमिटी ने 27 जुलाई को गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया. कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए जिलाध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने कहा कि दुर्भावना और राजनीतिक साजिश के तहत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को परेशान किया जा रहा है. मोदी सरकार के रवैये के कारण स्वतंत्र एजेंसियों की साख दिन-ब-दिन गिरती जा रही है. उन्होनें कहा कि कई दौर के पूछताछ में ईडी को कुछ हासिल नहीं हुआ. इससे पहले 2016 में लंबी जांच के बाद केस को बंद कर दिया गया था. लेकिन विपक्ष को खत्म करने के नीयत से भाजपा सरकार ईडी जैसी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है. कांग्रेस जमीनी स्तर पर लगातार इसका विरोध करती रहेगी. इस मौके पर मुर्शाद अली, अशोक पासवान, अनिल ओझा, कौशिक विश्वास, सुनील पासवान, महेश तिवारी, मो सलाउद्दीन, पूनम किरण चौरसिया, महेंद्र पासवान, सत्यनारायण चौरसिया, निजामुद्दीन अंसारी, मो ईशा अंसारी, इम्तियाज़ हुसैन, मो रियाज़, रंजीत सिंह,  मो अल्ताफ आदि उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=370810&action=edit">यह

भी पढ़ें :साहिबगंज : मनरेगा कर्मियों के साथ तालझारी बीडीओ ने की समीक्षा बैठक
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही