Search

 
 
 

साहिबगंज : स्कूली बच्चों को दिलाई नशा नहीं करने की शपथ

 
Sahibganj : जिला प्रशासन के निर्देश पर बाल संरक्षण इकाई, मंथन व एक्सआईएस की ओर से सोमवार को पुरानी साहिबगंज हाई स्कूल व नगरपालिका बालिका हाई स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी ने अभियान के बारे में बच्चों को बताया. उन्हें नशा के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी और नशा नहीं करने की शपथ भी दिलाई. बच्चों को बाल विवाह, बाल यौन शोषण, बाल तस्करी के बारे में भी बताया. मंथन के समन्वयक शिव प्रसाद ओझा ने बच्चों व युवाओं में बढ़ रही नशे की लत और इससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया. बच्चों से कहा कि अपने परिवार के लोगों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करें. कहा कि नशा पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन व्यापक कदम उठा रहा है. मौके पर बाल संरक्षण इकाई के सभी पदाधिकारी, चाइल्ड हेल्प लाइन, मंथन व एक्सआईएस के सदस्य मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही