Search

 
 
 

साहिबगंज : राजमहल में स्कॉर्पियो पर दिनदहाड़े बमबाजी, सुबेश मंडल समेत 5 घायल

 

3 बाइक पर सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम

Sahibganj : राजमहल मुख्य पथ पर तालझारी थाना क्षेत्र के मसकलैया में 15 सितंबर शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने स्कॉर्पियो पर दिनदहाड़े बम से हमला कर दिया. घटना में डेढ़गामा निवासी सुबेश मंडल (पूर्व कुख्यात अपराधी) सहित 5 लोग घायल हो गए. ड्राइवर घायल अवस्था में ही स्कॉर्पियो चलाते हुए राजमहल थाना पहुंचा, जहां से पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने सुबेश मंडल, ड्राइवर सुभाष पासवान व घीसू मंडल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं. सुबेश मंडल ने पुलिस को बताया कि वह साहिबगंज से स्कॉर्पियो से दोपहर करीब 1:30 बजे अपने घर के लिए निकला था. रास्ते में मसकलैया के समीप तीन बाइक पर सवार चार-पांच की संख्या में युवको ने उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध बमबाजी शुरू कर दी. घटना के बाद जब ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने कुछ दूर तक पीछा भी किया. थाना प्रभारी प्रमोद टुडू ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. वहीं, पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल, एसआई अमन कुमार व प्रवेश कुमार राम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bokaro-two-trucks-collided-on-gawai-river-bridge-of-nh-32-jam-for-two-and-a-half-hours/">

बोकारो : एनएच 32 के गवई नदी पुल पर 2 ट्रकों में टक्कर, ढाई घंटे लगा जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही